20 नवंबर 2014 - 08:25
 परमाणु समझौते से मात्र एक क़दम दूर

रूस के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा कि विश्व, परमाणु समझौते के बहुत निकट है।

रूस के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने कहा कि विश्व, परमाणु समझौते के बहुत निकट है।
सरगेई रियाबकोफ ने इस बारे में संकेत करते हुए कि ईरान के साथ परमाणु समझौते में कोई रूकावट नहीं पाई जाती कहा कि मैं समझता हूं कि हम अब व्यापक समझौते से मात्र एक क़दम दूर हैं।  उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि यह समझौता, वार्ता में भाग लेने वाले देशों के राष्ट्राध्यक्षों के निर्णयों पर निर्भर है।  रूस के वार्ताकार ने कहा कि मेरे हिसाब से समझौते में कोई बाधा नहीं पाई जाती बल्कि इसके लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति की आवश्यकता है।
उल्लेखनीय है कि रूस के वरिष्ठ परमाणु वार्ताकार ने इससे पहले भी परमाणु समझौते पर सहमति के प्रति आशा व्यक्त की थी।  उन्होंने कहा था कि व्यापक समझौते की पूरी संभावना मौजूद है क्योंकि इस बारे में समस्त विषयों पर विचार-विमर्श हो चुका है।
ज्ञात रहे कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच दसवे चरण की परमाणु वार्ता मंगलवार को आरंभ हो चुकी है जो 24 नवंबर तक जारी रहेगी।